आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में कोठी की दूसरी मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत, संदिग्ध मौत पर युवती के परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाए हत्या के आरोप।
आगरा के कमला नगर लोहिया नगर में विशाल मंगल अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनकी संजय इंडस्ट्रीज के नाम से जनरेटर की फैक्ट्री है। विशाल मंगल की शादी 2016 में हाथरस के रामलीला ग्राउंड निवासी 30 साल की श्वेता के साथ हुई थी, उनकी एक बेटी भी है।

रात को छत से गिरने से मौत
श्वेता के भाई गौरव का कहना है कि मंगलवार रात आठ बजे लोहिया नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने उनके फोबाइल पर फोन किया, उन्होंने बताया कि श्वेता कोठी की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई है। यह सुनते ही वे आगरा के लिए रवाना हो गए, यहां पहुंचे तो पता चला कि श्वेता की मौत हो चुकी है।
बेटा न होने के कारण करते थे परेशान
गौरव का आरोप है कि उनकी बहन की छत से गिरने से मौत नहीं हुई है। उनकी बहन की हत्या की गई है। श्वेता के एक बेटी है, आरोप है कि बेटा न होने पर ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। कमरे में बहन की टूटी चूड़ी और चप्पल ल्भी मिली हैं।
घर पर मिली सास और जेठानी
गौरव का आरोप है कि घटना के बाद घर से विशाल मंगल और उसका बड़ा भाई नितिन मंगल फरार हो गए हैं। घर पर सास और जेठानी हैं। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि छत से गिरकर महिला की मौत की जानकारी दी गई थी, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।