Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स 300 eve teasers mobile number block in Agra
बिगलीक्स

300 eve teasers mobile number block in Agra

आगरालीक्स आगरा में छेडखानी करने सहित 300 मनचलों के मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं, मनचलों के परेशान करने पर वूमेन हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत की जा सकती है, इस शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर बंद कर रही है। वहीं, पुलिस द्वारा मनचलों को जेल भेजा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि 1090 पर करीब 300 शिकायतें मोबाइल पर तंग करने की पहुंची थीं। अधिकतर पीड़िताएं ऐसी थीं जिन्हें या तो लोकलाज के भय था या फिर थाने जाने से डर रही थीं लेकिन मनचले को सबक सिखाना चाहती थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। सभी के नंबर बंद करा दिए गए। इसके बाद भी कुछ मनचलों ने नए नंबर से फोन किया, इस पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
न्यू आगरा की रहने वाली एमबीए की छात्रा ने 1090 पर शिकायत की थी। बताया था कि कोई मनचले उसे परेशान कर रहा है। उसकी फेसबुक आईडी भी बना दी है। बदनाम कर रहा है। मामले की जांच साइबर सेल में चल रही है।

जगदीशपुरा के रहने वाली युवती ने बुआ के आशिक द्वारा परेशान करने की शिकायत 1090 पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बेलनगंज की रहने वाली महिला ने 1090 पर शिकायत की थी। बताया था कि इलाके के रहने वाले युवक ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। नौबत शादी टूटने तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!