आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) आगरा में कार के अंदर मिली 324 बोतल शराब. पुलिस ने दो कार चालकों को किया अरेस्ट…यहां से आ रही थी कार….
आगरा पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र से एक कार के अंदर से 324 बोतल शराब बरामद की है. पुलिस ने दो कार चालकों को भी अरेस्ट किया है. इसके अलावा कार के अंदर से रैपर और बार कोड भी पुलिस ने बरामद किए हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

थाना हरीपर्वत पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान चंडीगढ़ से तस्की की शराब लेकर आ रहे कार सवारों की सूचना पुलिस को मिली. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को सुल्तानगंज पुलिया के पास से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने दो कार सवारों को अरेस्ट किया. इनके नाम विशाल गिरि निवासी गांव खरैंटी थाना लखनमाजरा जिला रोहतक हरियाणा व जसवीर उर्फ रामू निवासी ईशापुर खेड़ी नूनरखेड़ा थाना बरोदा जिला सोनीपत बताया.
पुलिस ने कार की तलाश ली तो कार के अंदर से अंग्रेजी शराब की 324 बोतल मिलीं. इसके अलावा 950 रैपर, 200 बार कोडव एक वाहन की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की. इंस्पेकटर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा गया है.