आगरालीक्स…(20 September 2021 Agra News) मेयर जी, सीवर चोक है. गंदा पानी खरंजे पर बहता है…आगरा के मेयर नवीन जैन से 33 लोगों ने फोन पर अपनी समस्याएं बताईं..आप भी करें शिकायत— ये है नंबर
‘मेयर को बोले, समस्या का समाधान पाओ’ की शुरुआत
आगरा के मेयर नवीन जैन ने लोगों की डायरेक्ट समस्याएं खुद सुनने के लिए एक प्रयास किया है. ‘मेयर को बोले, समस्या का समाधान पाओ’ के संकल्प के साथ मेयर नवीन जैन डायरेक्ट लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान तीन दिन में करने का आदेश दे रहे हैं. इस अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई. तय समय दोपहर तीन बजे से ही नगर निगम के उपलब्ध कराए गए फोन नंबर 0562-2551600 फोन की घंटी घनघनाना शुरू हो गई. इसमें मेयर ने एक घंटे तक फोन पर लोगों की समस्याएं सुनीं। पहले दिन मेयर की 33 लोगों से बात हुई. इसमें अधिकांश लोगों ने सीवर चॉक, गंदगी और सड़क-खरंजा टूटा होने की शिकायत की. मेयर ने अधिकारियों से तीन दिन में समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए हैं.
एक फोन, समस्याएं अधिक
मेयर के पास लोग अपनी समस्याएं देना चाहते थे लेकिन एक फोन बार—बार बिजी जा रहा था. एक घंटे तक इस कारण केवल 33 ही समस्याएं मेयर द्वारा सुनीं गई. इस दौरान नगर आयुक्त टीकाराम फुंडे भी मौजूद रहे. मेयर का कहना है कि अगली बार से कुछ ऐसा प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात हो सके.
आप भी कहें अपनी समस्याएं
‘मेयर को बोलो, समस्या का समाधान पाओ’
प्रत्येक सोमवार दोपहर सिर्फ 3 से 4 बजे तक
फ़ोन नंबर – 0562-2551600
- 20 September 2021 Agra News
- 33 people told their problems over phone to Agra Mayor Naveen Jain..you should also complain
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Mayor Agra
- Mayor Naveen Jain
- Mayor naveen jain agra
- Naveen Jain mayor agra