आगरालीक्स …..यूपी पुलिस में 34 आईपीएस के तबादले किए गए हैं, आगरा के पूर्व एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है, दीपिका तिवारी को सेनानायक, 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा बनाया गया है। नितिन तिवारी को एसएसपी वाराणसी से एसएसपी मथुरा भेजा गया है। जबकि मथुरा के एसएसपी विनोद कुमार मिश्र को सेनानायक 34 वीं वाहिनी वाराणसी भेजा गया है। शिव हरि मीणा को पुलिस अधीक्षक रेलवे से पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है। अरविंद जैन सेना नायक 15 वीं वाहिनी पीएसी, आगरा से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनउ भेजा गया है।
तबादलों की सूची के लिए क्लिक करे…
