आगरालीक्स…आगरा में बीते 24 घंटे में 34 नये कोरोना मरीज मिले हैं. जानिए कितने मरीज हुए ठीक और कितने हैं अब आगरा में कोरोना पॉजिटिव…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण में है. कोरोना पॉजिटिव हर दिन कम मिल रहे हैं तो वहीं ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. प्रशासन ने गुरुवार को इसका अपडेट जारी किया. इसके अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 4688 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए जिसमें से 34 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. वहीं ठीक होने वालों की संख्या 180 रही.

आगरा में अब 195 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 35761 लोग कोरेाना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें से 3511 ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 464 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.