आगरालीक्स ..आगरा में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए 1148 हेल्थ वर्कर नहीं पहुंची। पहली डोज भी 5388 में से 1449 ने ही लगवाई।
आगरा में गुरुवार को 65 केंद्रों पर 3458 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर अपने कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाने के बाद बताया कि कोरोना टीका लगवाना जरूरी है, मैंने अपने टीके की दूसरी डोज लगवा ली है और मेरा टीकाकरण पूरा हो गया है। सभी को अपनी बारी आने पर टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का उपाय है।
3458 ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोविड—19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में 65 केंद्रों पर 4604 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य था, इनमें से 3458 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि 52 केंद्रों पर मॉप-अप राउंड किया गया। इसमें किसी भी कारण से छूटे हुए 5388 फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण करने का मौका दिया गया। इसमें से 1449 फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया।