Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 350 bed Covid Hospital ready…know the all facilities and cost packages#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

350 bed Covid Hospital ready…know the all facilities and cost packages#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना मरीजों को नहीं होगी परेशानी. 350 बैड का अस्पताल सींगना में तैयार. क्या मिलेंगी सुविधाएं और कितना होगा खर्चा…जानिए सबकुछ

एफमेक द्वारा खोला गया अस्थाई अस्पताल
आगरा में कोरोना संक्रमितों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर प्रशासन से लेकर व्यापारी वर्ग तक प्रयासरत है. यही कारण है कि आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर 350 बेड की सुविधा वाला अस्थायी कोविड हॉस्पिटल खोला जा रहा है. आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) द्वारा इस अस्पताल को जिला प्रशासन के सहयोग से तैयार कराया गया हे. इस अस्पताल में कोविड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से संक्रमितों को उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा. डीएम से लेकर बड़े अधिकारी इस अस्थाई अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं.

आक्सीजन की लाइन विछाई गई
मीडिया ​रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के शुरु होने से पहले एफमेक आक्सीजन कंसंट्रेटर के आने का इंतजार कर रहा था लेकिन जिला प्रशासन द्वारा फिलहाल 50 बेड के लिए आक्सीजन की व्यवस्था की गई है. इसकी लाइन बिछा दी गई है. शनिवार को सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने यहां का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. आक्सीजन की लाइन बिछ जाने के बाद आज रविवार को यहां ट्रायल रन होगा जिसमें सफल होने पर कल से इस अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा. सोमवार से इसके चालू करने की पूरी कोशिश जारी है. अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के लिए रूबी सहगल, अजीत राणा, राजीव वासन, सुनील वासन लगे हुए हैं.

ऐसी रहेगी व्यवस्था
100 बेड एल-वन श्रेणी के कोविड संक्रमितों के लिए
ये बेड क्वारंटीन सेंटर के रूप में रहेंगे. इसमें कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए चिकित्सा, वेपोराइजेशन, हॉट बेवरेज और हेल्दी फूड दिए जाएंगे.

200 बेड आक्सीजन सुविधायुक्त होंगे
ट्रेड सेंटर पर बने इस अस्थाई हॉस्पिटल में 200 बेड आक्सीजन की सुविधा से लैस होंगे. इनमें आक्सीजन कंसंट्रेटर पांच और 10 एलपीएम वाले होंगे. फिलहाल 50 बेड के लिए आक्सीजन की लाइन बिछा दी गई है.

50 बेड एल—1 व एल—2 श्रेणी के लिए
अस्पताल में 50 बेड एल-वन और एल-टू श्रेणी के कोरोना संक्रमितों के लिए होंगे. इनमें पाइप से मरीजों को आक्सीजन दी जाएगी। यहां फार्मेसी, पैथोलाजी और रेडियोलाजी की सुविधा रहेगी.

इतने रुपये का है पैकेज
ट्रेड सेंटर पर बने इस अस्थाई अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए पैकेज भी बनाए गए हैं. इसमें चार दिन का पैकेज 10 हजार रुपये का होगा. इसमें मरीजों को आक्सीजन, फूड, बेवरेज, लंच, डिनर, चाय, काफी, काढ़ा, हॉट बेवरेज, फल व बिस्कुट भी दिए जाएंगे.

60 लोग ले रहे ट्रेनिंग
ट्रेड सेंटर पर बने इस अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए 60 लोगों को ट्रेडिंग दी जा रही है. शनिवार को उन्हें संक्रमित मरीजों को कराए जाने वाले योगासनों के बारे में जानकारी दी गई. जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल से 30 लोगों का मेडिकल स्टाफ भी यहां उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा शहर के कई बड़े चिकित्सक भी टेलीमेडिसिन सुविधा देने के लिए तैयार हें.

इस तरह से करें कॉन्टैक्ट
कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए तीमारदार सबसे पहले आगरा के कोविड कंट्रोल सेंटर के नंबर 0562—2551601 पर फोन करके या व्हाट्सअप करके अपनी मरीज की जानकारी दें. यहां से अस्पताल की जानकारी दे दी जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!