आगरालीक्स… आगरा में बसन्त ऋतू के आगमन पर बसन्त राग में गायन किया। गुरुद्वारा कृष्णा कॉलोनी पर सिक्खो के दसवे गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के 351 प्रकाश पुरब को समर्पित कीर्तन दरबार हर्षोल्लास से मनाया गया । पंडाल में गुरूद्वारे के प्रधान सुरेन्द्र सिंह सलूजा ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप का प्रकाश करवाया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूद्वारे के हजूरी रागी भाई सुरजीत सिंह जी ने गुरु मेरे संग है सदा है नाले का गायन किया । अपने दूसरे सबद में उन्होंने वाहो वाहो वाणी निरंकार है का गायन कर संगत का मन मोह लिया । तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो
उक्त सबद का गायन करते हुए गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने कहा की श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का जब पटना साहिब में प्रकाश हुआ तो धरती पर हर्ष व्याप्त हो गया ।
गुरु के ताल के कथा वाचक भाई रणजीत सिंह ने श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कथा की उन्होंने बताया की उन्होंने 14 जंग लड़ी थी ।आज उन्होंने 40 मुक्तो की जंग लड़ी थी जो उनकी अंतिम जंग थी ।
गुरुद्वारा गुरु के ताल के हजूरी रागी भाई गुरलाल सिंह जी ने
तुम हो सब राजन के राजा का गायन करते हुए संगत का मन मोह लिया ।
अपने अगले सबद में बसन्त ऋतू के आगमन पर बसन्त राग में गायन किया ।
उसके बाद उन्होंने
सा धरती पई हरियावली जिथे मेरा सतगुरु बैठा आये का गायन करते हुए कहा की पटना साहिब की धरती पर जहा श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने जन्म लिया वहा धरती हरियावली हो गयी ।
संत बाबा प्रीतम सिंह जी अपने सबद का गायन करते हुए
वाहो वाहो गोविन्द सिंह आपे गुरु चेला
का गायन करते हुए कहा की श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की सृजना की फिर पांच प्यारो से खुद अमृत छक कर गोविन्द सिंह बने इसकी मिसाल कही और नहीं है ।
कार्यक्रम का सञ्चालन जोनी बेदी ने किया ।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथी कुलविंदर सिंह ,मास्टर गुरनाम सिंह ,समन्वयक बन्टी ग्रोवर ,पार्षद अनुराग चतुर्वेदी ,वीर मोहिन्दर पाल ,चोकी इंचार्ज अमित कुमार अशोक चावला ,मेघराज दिल्यानी को सरोपा देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में जसविंदर सिंह ,बाबू मखीजा ,मोनू सलूजा ,संजय तनेजा ,अन्नू स्याली ,अंजू कुंद्रा ,नवनीत कत्याल आदि का सहयोग रहा ।