आगरालीक्स..(23 October 2021 Agra News) आगरा की सेंट्रल जेल में जम्मू कश्मीर से लाए गए 38 कैदी. विमान से लाए गए कैदी. हाई सिक्योरिटी के साथ स्पेशल बैरक में रखा गया
जम्मू कश्मीर से 38 कैदी विशेष विमान से आगरा
जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के चलते सख्ती बढ़ा दी गई है. हाल ही में कई घटनाएं जम्मू कश्मीर में देखी गई हैं. ऐसे में जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद कैदियों को देश की अन्य सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. शनिवार को आगरा की सेंट्रल जेल में भी जम्मू से विशेष विमान से 38 कैदियों को आगरा शिफ्ट किया गया. आगरा आते ही जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई. कश्मीर से लाए गए इन कैदियों को जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है. तीन कश्मीरी बंदी यहां पहले से ही निरुद्ध हैं, जिनमें से दो बंदी पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर के हैं. बता दें कि इस समय आगरा की सेंट्रल जेल में 56 कश्मीरी बंदी हैं.
दो साल पहले आए थे 80 बंदी
बता दें कि दो साल पहले कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां सक्रिय अलगाववादियों को अरेस्ट किया गया था. इनमें से 80 से ज्यादा कैदियों को आगरा की सेंट्रल में शिफ्ट किया गया था. इन सभी कैदियों को भी लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत अरेस्ट किया गया था. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पीएसी भी लगाई गई थी.