आगरालीक्स…आगरा से दिल्ली और लखनऊ रूट को जाने वाली सहित 38 ट्रेनें हुई रद. इनमें गतिमान और आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल. ये बना कारण.
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 38 ट्रेनों का परिचालन फिलहाल रद कर दिया गया है. रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार इन ट्रेनों में आगरा से दिल्ली और आगरा से लखनऊ रूट पर जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं. जिनमें सुपरफास्ट गतिमान एक्सप्रेस सहित आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है. रेलवे द्वारा इसका कारण कम व्यस्तता और कोविड 19 की सिचुएशन को बताया गया है. उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है उसकी लिस्ट निम्न प्रकार है
