आगरालीक्स..(Agra News 10July). आगरा में ढाबे पर खाना खाते समय एसटीएफ की टीम का विवाद, लोगों ने एसटीएफ से की मारपीट, गाडी तोडी, मुकदमा।
आगरा के रुनकता, सिकंदरा में शुक्रवार रात को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ढाबा पर खाना खाने के लिए पहुंची। आरोप है कि एसटीएफ कर्मी खाना खा रहे थे, बगल में ही कुछ युवक बैठे हुए थे। वे जोर जोर से चिल्लाने लगा, टीम ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।
टीम को पीटा, गाडी तोडी
एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अमित गोस्वामी का आरोप है कि ढाबे पर बैठे लोगों से मना किया कि जोर जोर से न चिल्लाएं, इस पर वे भडक गए और मारपीट करने लगे। ढाबा संचालक भी उनके समर्थन में आ गया, ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने एसटीएफ की टीम के साथ मारपीट की और गाडी में तोडफोड कर दी।
थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज, चार अरेस्ट
इस मामले में एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अमित गोस्वामी की तहरीर पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को पकड लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।