आगरालीक्स… आगरा में भीषण हादसे में चार की मौत हो गई, एक्सीडेंट को देख रूह कांप जाएगी, दौडती इनोवा दूसरी साइड से आ रही कार गिरी, हादसे में राहगीर महिला सहित पांच की मौत हो गई
पुलिस ने बताया कि एचआर 29 एएच 8176 नंबर की इनोवा सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज की ओर तेज गति से जा रही थी। शनिवार को रात नौ बजे हाईवे पर आईएसबीटी के पास इनोवा बेकाबू हो गई हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए भगवान टाकीज की ओर से आती ऑल्टो से टकरा गई। इनोवा की टक्कर से ऑल्टो की छत उड़ गई। ऑल्टो में सवार राकेश, उसके बेटे, भांजे और किराएदार के बेटे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीत्कार मच गई। राहगीर महिला की भी इस हादसे में जान चली गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने ऑल्टो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
राहगीर महिला सहित पांच की मौत
वहीं एक राहगीर महिला की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आल्टो कार की छत उड़ गई। हाईवे पर जाम लग गया।
मृतकों में हरीपर्वत के सुल्तानगंज पुलिया निवासी राकेश कुमार (50), उनका बेटा ऋषभ (16), भांजा हाकू पुत्र रतनलाल (रोहता), किराएदार का बेटा सहित एक अज्ञात महिला है।
इनोवा में शराब की बोतलें
पुलिस ने बताया कि इनोवा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। माना जा रहा कि इनोवा सवार नशे में धुत थे। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद इनोवा गाड़ी में सवार चार लोग भाग खड़े हुए, जबकि एक घायल को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a comment