आगरालीक्स..आगरा में सांड ने युवक पर बोला हमला, मौत।
आगरा में गुरुवार रात को ताजगंज के महुआ खेड़ा में 45 साल के किसान राकेश यादव फसल की रखवाली कर रहे थे। वहां सांड आ गया, उन्होंने लाठी लेकर सांड को खदेडा, इस पर सांड भडक गया। सांड ने राकेश यादव को सींग पर उठा लिया। आस पास के खेतों से ग्रामीण वहां आ गए, उन्होंने सांड को खदे दिया, घायल किसान को राकेश को गंभीर हालत में शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर गए । कुछ दिन बाद ही मौत हो गई।