आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में में स्वाइन फ्लू से युवक की मौत हो गई, इससे पहले दो और मौत हो चुकी हैं और करीब 100 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
आगरा के आवास विकास कॉलेनी निवासी 46 साल के फोटो स्टूडियो संचालक का एसएन के आईसीयू में इलाज चल रहा है, उन्हें स्वाइन फ्लू होने पर भर्ती किया गया था। गुरुवार दोपहर में तबीयत बिगडने के बाद मौत हो गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लागते हुए हंगामा किया। इससे पहले आगरा में फतेहपुर सीकरी के कारोबारी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, इसके बाद एसएन में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के 200 से अधिक संदिग्ध मरीज आ चुके हैं, इसमें से करीब 100 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस मौसम में वायरल के साथ स्वाइन फ्लू के मरीज भी तेजी से बढ रहे हैं। स्वाइन फ्लू से मौत के बाद लोगों में दहशत है।
3 जून को हुई मौत
आगरा में स्वाइन फ्लू से कारोबारी की मौत हो गई, दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
आगरा के फतेहपुर सीकरी सीकरी के दरी कारोबारी राजमल अग्रवाल (45) का फोर्टिस हॉस्पिटल, जयपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उनका निधन होने से शोक में सीकरी का बाजार बंद हो गया। उनकी पत्नी को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह ठीक हैं, कारोबारी की मौत की खबर से फतेहपुर सीकरी का बाजार बंद हो गया। वहीं, मौत के बाद लोगों में दहशत है, मास्क पहनकर लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे, उनके परिजनों से भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज क्षेत्र की महिला का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उनके परिजन और पड़ोसी सहित 11 संदिग्ध मरीजोंं के सैंपल लिए गए हैं। फीरोजाबाद में कोटला चुंगी की 42 वर्षीय महिला को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसे दिल्ली भेजा गया है। सीएमओ डॉ. बीएस यादव ने बताया कि सीकरी के कारोबारी के परिजन और पड़ोसियों पर नजर रखी जा रही है।
दो सप्ताह पहले बिगडी तबियत
आगरा के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले होटल संचालक की दो सप्ताह से तबियत खराब थी। बुखार और सांस लेने में समस्या होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कारोबारी की हालत बिगडती चली गई, परिजन उन्हें लेकर जयपुर चले गए। वहां कारोबारी का 26 मई से इलाज चल रहा है, उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई, इसमें कारोबारी और उनकी पत्नी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।