आगरालीक्स….( Agra News 26th October)आगरा में कोरोना काल में दर्ज किए गए 4600 मुकदमे वापस होंगे, इससे व्यापारियों से लेकर आम लोगों को राहत मिलेगी।
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन में घर से बेवजह बाहर निकलने, मास्क न पहनने, सड़क पर घूमने पर महामारी एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए। यूपी में महामारी एक्ट में कोरोना काल में दर्ज किए गए मुकदमे वापस किए जा रहे हैं।
4600 मुकदमे होंगे वापस
आगरा में महामारी एक्ट में 4600 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें सबसे ज्यादा 2000 मुकदमे बेवजह सड़क पर घूमने पर दर्ज किए गए, इसके साथ ही मास्क न लगाने, शारीरिक दूरी का पालन न करने पर भी मुकदमे दर्ज किए गए। लॉकडाउन में दुकान खोलने पर भी महामारी एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए। आगरा में दर्ज किए गए 4600 मुकदमे वापस किए जाएंगे।