आगरालीक्स ..आगरा में एक महिला की क्लिपिंग बनाकर उसके देवर ने ब्लैकमेल किया, अपने साथियों को क्लिपिंग दे दी, उन्होंने महिला के साथ दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने पांच को अरेस्ट किया है। इसमें से चार पर दुराचार का आरोप है।
छत्ता क्षेत्र की रहने वाली विवाहित के पति को काम के सिलसिले में घर से बाहर जाना पडता था, उनके घर पर ममेरा भाई जतिन सोनी आता था। एक दिन जतिन ने कोल्ड ड्रिंक में नशीना पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुराचार किया और उसकी क्लिपिंग बना ली।
दोस्तों के साथ मिलकर किया ब्लैक मेल
इसके बाद जतिन सोनी ने अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता दिया, उन्हें भी क्लिपिंग दे दी। उन्होंने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार किया। महिला के पति को उसके आचरएा पर शक हुआ तो उसने उसे मायके भेज दिया। मायके में महिला ने अपने परिजनों को 2014 से देवर द्वारा किए जा रहे दुराचार की जानकारी दी।
पुलिस ने किया अरेस्ट
ब्लैकमेल करने के साथ ही देवर और उसके दोस्तों ने धमकाया कि वे उसके चरित्र पर सवाल उठाएंगे। इससे वह बदनाम हो जाएगी और परिवार टूट जाएगा, उसने कई बार विरोध किया तो उसकी पिटाई की। पति को मामले की जानकारी हुई तो वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा। छत्ता पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।