Thursday , 4 June 2026
Home आगरा 5 markets of Agra, which are people’s favorite for Diwali shopping…know here#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

5 markets of Agra, which are people’s favorite for Diwali shopping…know here#agranews

265

आगरालीक्स…(21 October 2021 Agra News) आगरा के 5 मार्केट, जो दिवाली की शॉपिंग के लिए लोगों के हैं फेवरेट. हर रेंज से लेकर हर वैरायटी तक मिलती है यहां…

दिवाली फेस्टिव सीजन चल रहा है. बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ग्राहकों की चहलकदमी भी दिखाई दे रही है. 24 अक्टूबर को करवाचौथ है…ऐसे में अभी से बाजारों में खरीददारों, खासकर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ दिखाई दे रही हे. कोरोना के कारण मंदी झेल चुके दुकानदारों के चेहरे भी इस समय खिले हुए हैं. उन्हें उम्मीद है कि ये फेस्टिवल सीजन उनके व्यापार के लिए काफी अच्छा होने वाला है. वहीं आगराइट्स भी इस फेस्टिवल सीजन में खरीददारी के लिए अभी से शॉपिंग कर रहे हैं. साड़ियों की दुकानें हो या फिर गिफ्ट्स शॉप, ज्वेलरी शॉप हो या फिर साज श्रृंगार की दुकानें..हर जगह खरीदारी चल रही है. सुबह से ही कस्टमर्स का आना शुरू हो जाता है. अब तो सरकार ने दुकानों के बंद करने का समय की जो पाबंदी थी उसे भी हटा दिया है, ऐसे में दुकानें देर तक खुल रही हैं और कस्टमर्स भी देर रात तक शॉपिंग करने के लिए निकल रहे हैं.

यूं तो आगरा अब फैशन ट्रेंड्स में काफी ग्रोथ कर रहा है. शहर के हर मार्केट में लोग खरीददारी करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व में अगर शॉपिंग करना हो तो लोगों के फेवरेट मार्केट्स भी होते हैं, जहां वो खरीददारी करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ये मार्केट ऐसे हैं जहां लोगों को कम रेंज से लेकर ब्रांडेड आइटम्स तक मिल जाते हैं. तो आज हम बताते हैं कि आगरा के वो 5 मार्केट, जो लोगों को सबसे अधिक पसंद हैं.

सिंधी बाजार
दिवाली पर कपड़ों की शॉपिंग करना हो तो लोगों की सबसे अधिक पसंद में सिंधी बाजार शामिल है. पुराने शहर में स्थित शहर का ये एक ऐसा मार्केट है जहां आपको कम रेंज की वैरायटी भी मिल जाएगी और ब्रांडेड भी. बच्चों के कपड़े हों या फिर साड़ियां. मैन्स वियर हो या फिर लेडीज वियर…इस मार्केट में आपको हर तरह की वैरायटी मिल जाती है. ऐसे में दिवाली पर ये मार्केट लोगों को काफी पसंद आता है.

किनारी बाजार
दिवाली पर ज्वेलरी की शॉपिंग के लिए आज भी लोगों की पहली पसंद किनारी बाजार ही है. यही नहीं धनतेरस पर बर्तनों की खरीददारी के लिए भी ये मार्केट सबसे उपयुक्त माना जाता है. शहर के एक से बढ़कर एक ज्वेलर्स यहां पर है. हालांकि इनमें से कई ज्वेलर्स ने अपनी ब्रांचेस ​एमजी रोड सहित अन्य जगहों पर खोल ली है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग ज्वेलरी खरीदने के लिए किनारी बाजार को ही प्राथमिकता देते हैं.

शाहगंज
सिंधी बाजार की तरह शाहगंज भी लोगों की फेवरेट मार्केट्स में शुमार है. यहां भी किड्स वियर, लेडीज व मैन्स वियर की कई वैरायटीज व रेंज कस्टमर्स को मिल जाती हैं. ऐसे में लोग इस मार्केट में भी दिवाली पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं.

सदर
शहर का सबसे स्मार्ट और यूथ को सबसे पसंद आने वाला मार्केट सदर है. यहां आपको ब्रांडेड आइटम्स की सबसे अधिक वैरायटी जो मिलती है. कपड़े खरीदने हो या फिर जूते…शहर का यूथ सबसे अधिक इसी मार्केट में शॉपिंग करना पसंद करता है.

कमला नगर
शहर का कमला नगर मार्केट भी अब लोगों को खरीददारी करने के लिए पसंद आ रहा है. शहर का ये पॉश मार्केट में भी आप दिवाली की शॉपिंग कर सकते हैं. यहां भी आपको कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और जूतों की वैरायटी एक से बढ़कर एक मिलती है.

ऊपर दिए गए मार्केट्स शॉपिंग के लिए लोगों को पसंद आते ही हैं लेकिन इनके अलावा राजा की मंडी, न्यू आगरा, सुभाष बाजार, बिजलीघर, राजपुर चुंगी भी ऐसे मार्केट्स हैं जहां लोग शॉपिंग करना पसंद करते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!