आगरालीक्स…ज्वैलर्स से लूटी गई 50 किलो चांदी पुलिस अधिकारी के कमरे से निकली. एसएचओ और एसआई गिरफ्तार. वीडियो देख रह जाएंगे दंग
यूपी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चेकिंग के नाम पर व्यापारी के साथ पुलिसकर्मियों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. व्यापारी से लूटी गई करीब 50 किलो चांदी कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना प्रभारी अजय पाल सिंह के घर से बरामद हुई है. थाना प्रभारी ने चांदी की बरामदगी नहीं दिखाई और उसे अपने कमरे में रख लिया. लूट की इस घटना में दरोगा चिंतन कौशिक और कांस्टेबल राम शंकर यादव भी शामिल रहे. पुलिस कार्रवाई में तीनों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने थाना प्रभारी और दरोगा को अरस्ट कर लिया है. तीनों के खिलाफ मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार Banda के सर्राफा व्यापारी मनीष सोनी 6 जून को चांदी लेकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तभी रास्ते में कानपुर देहात में भोगनीपुर एसएचओ विजय पाल सिंह, दरोगा चिंतन कौशिक शर्मा और सिपाही राम शंकर यादव ने उनकी गाड़ी को चेकिंग के नाम पर रोक लिया और गाड़ी में रखी चांदी को जब्त कर लिया. अपने साथ हुई इस लूट की घटना की जानकारी व्यापारी ने आलाधिकारियों को दी. इस पर कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की अगुवाई में औरैया एसपी चारू निगम के साथ भोगनीपुर एसएचओ के कमरे में छापा मारा गया तो यहां से अधिकारियों को एक बैग में रखी करीब 50 किलो चांदी बरामद हुई है.