आगरालीक्स.. …(Agra News 3rd November)….. आगरा में दिल्ली की तर्ज पर टूटा रिकॉर्ड, धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री सराफा बाजार में हुई, 200 करोड़ का गोल्ड, डायमंड और चांदी का सामान बिका।
आगरा में धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री हुई, बाजारों में सुबह से रात तक भीड़ लगी रही। हर सेक्टर में उछाल आया है लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री सराफा बाजार में हुई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सराफा बाजार में 200 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है, इसके बाद आटोमोबाइल इंडस्ट्री रही, इस सेक्टर में 80 से 100 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।

किस सेक्टर में कितनी हुई बिक्री
सराफा 200 करोड़ से अधिक
आटोमोबाइल 80 से 100 करोड़
बर्तन 30 से 40 करोड़
इलेक्ट्रोनिक्स आइटम 25 से 30 करोड़
गैजेटस 10 से 15 करोड़
कपड़ा और मिठाई 10 से 15 करोड़
सजावटी सामान्य और अन्य 5 करोड़ से अधिक
धनतेरस पर बैनामे हुए और राजस्व मिला 2.3 करोड़