आगरालीक्स…(25 October 2021 Agra News) आगरा में आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस पर लगाया निशुल्क मेडिकल शिविर…500 मरीजों का किया गया परीक्षण…
छीपीटोला में लगा शिविर
सोमवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जैन युवा संगठन एवं एचएल बैनाड़ा परिवार द्वारा परम पूज्य मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 विशाल सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 धवलसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भव्य विशाल निःशुल्क मेडिकल शिविर निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में लगाया गया. इस शिविर में मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के चिकित्सकों ने 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया.

बेबीरानी मौर्य ने आचार्य के चित्र का किया अनावरण
इस शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के चित्र अनावरण करके किया गया. हीरालाल बैनाड़ा एवं मीना बैनाड़ा ने सभी डॉक्टरों को शॉल उड़ाकर टीका लगाकर स्वागत किया. निशुल्क चिकित्सा शिविर में मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के साथ साथ जिला अस्पताल के चिकित्सकों का भी पूरा सहयोग रहा. इस शिविर में मरीजों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड ग्रुप, बीएमडी सभी प्रकार की जांच निशुल्क एव दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई.

ये लोग रहे उपस्थित
निशुल्क चिकित्सा शिविर के समापन पर मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज मुनि श्री 108 विशाल सागर जी महाराज के सानिध्य में सभी डॉक्टरों का जैन युवा संगठन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस शिविर में डॉ अनुभव जैन,डॉक्टर सुरुचि जैन,डॉक्टर कपिल जैन डॉ आशीष जैन,डां मनीष जैन, प्रिंस जैन,प्रवीन जैन,रोहित जैन, आशु बाबा,आशु जैन,सत्येंद्र जैन शुभम जैन,दीपक जैन समस्त जैन युवा संगठन के सदस्य मौजूद रहे.