अयोध्यालीक्स… अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर के भव्य गर्भगृह में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जनवरी में होगा। महोत्सव में पीएम मोदी और करीब 5000 साधु संत भाग लेंगे।
15 से 14 जनवरी के बीच होगा आयोजन
राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 जनवरी मकर संक्रांति से 24 जनवरी के मध्य शुभ तिथि व मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
136 परंपराओं को धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया
प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में देश भर से 5000 साधु-संतों को श्री रामजन्म भूमि तीर्थ स्थल की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। देश के सभी 136 पंरपराओं के धर्मगुरूओं को आमंत्रित करने की तैयारी है।
इन पंथों के संत होंगे शामिल
इनमें वनवासी संत, वाल्मीकि, रविदासी, कबीरपंथी, नानकपंथी, स्वामी नारायण, नाथ परंपरा, वैष्णव, सन्यासी सहित जैन, सिख धर्म के भी संत शामिल होंगे। संतों के ठहरने के लिए रामनगरी के मठ-मंदिरों व आश्रमों को चिन्हित किया जा रहा है।
साधु-संतों को ठहरने की यह रहेगी व्यवस्था
अब तक मणिरामदास की छावनी, झुनकी घाट, उदासीन आश्रम रानोपाली, बड़ी छावनी, दिगंबर अखाड़ा, चरण पादुका मंदिर, निर्मोही अखाड़ा, रामकोट में ट्रस्ट का नवनिर्मित भवन, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर, रंग वाटिका मंदिर, हरिधाम गोपाल पीठ आदि ने संतों के ठहरने का उचित प्रबंध करने की सहमति दे दी है।