आगरालीक्स….आगरा में कोरोना के न्यू स्ट्रेन का खतरा. ब्रिटेन से 58 लोग ताजनगरी आए. इनमें छात्र और कारोबारी. इनकी फैमिली के भी लिए जाएंगे सैंपल, अभी तक 28 के सैंपल लिए.
यूके से आगरा पहुंचे 58 लोग
ब्रिटेन में कोरोना के नये स्ट्रेन ने दुनिया के अन्य देशों में खलबली मचा दी है. कुछ ऐसा ही हाल भारत का है. पिछले दो सप्ताह में ब्रिटेन से देश में आए लोगों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. आगरा में भी ब्रिटेन से 58 लोग आए हैं. इनमे छात्र और कारोबारी ज्यादा हैं. डीएम आगरा ने इसके लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है. सभी को ट्रेस किया जा रहा है. इन सभी की जांच की जाएगी, यही नहीं इनके संपर्क में आने वाले इनके परिवार व अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी. मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार आगरा में अभी तक 28 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं.
शासन से तुरंत जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर जिले में यूके से आने वाले लोगों की जांच करने और इनके संपर्क में आने वालों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं. आगरा में यूके से 58 लोगों के आने की जानकारी मिलने पर डीएम प्रभु एन सिंह ने भी नई एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है जो कि यूके से आए हैं. बताया जाता है कि जो लोग यूके से आए हैं उनमें स्टूडेंट्स और कारोबारियों की संख्या ज्यादा है.
नौ की रिपोर्ट निगेटिव
अभी तक ब्रिटेन से लौटने वाले नौ लोेगों की जांच कराई जा चुकी है, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है पर एक ही जांच दो दिन बाद दोबारा कराई जाएगी। ब्रिटेन से लौटने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।
बच्चों के लिए खतरनाक है न्यू स्ट्रेन
यूके में कोरोना के न्यू स्ट्रेन का खतरा व्याप्त है. देश-विदेश के डाॅक्टरों ने अभी तक इसको लेकर अपनी जो सूचनाएं दी हैं., उनके अनुसार कोरोना का यह नया रूप बुजुर्गों और बच्चों के लिए घातक है. बुजुर्गों के लिए तो कोरोना का पहला स्वरूप ही घातक था लेकिन कोरोना के इस नए स्ट्रेन से बच्चों पर ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है.