आगरालीक्स… आगरा में यमुना में नहाने गए छह दोस्त डूबे, उन्हें बचाने के लिए टीम लगाई गई लेकिन तीन किशोरों का पता नहीं चला है, दो के शव मिल गए हैं।
शुक्रवार को एत्मादुद्दौला के नगला बिहारी में एत्मादुद्दौला के नगला छदामी निवासी भोला (14) पुत्र जनक सिंह, प्रिंस (14) पुत्र सुभाष, रामजाने (11) पुत्र जगदीश, भानु (10) पुत्र अनिल कुमार, सनी (14) पुत्र चंद्र किशोर और नगला बिहारी निवासी छुट्टन (12) पुत्र जनक सिंह यमुना में नहाने गए थे। ये बच्चे भंवर में फंस गए, किनारे पर मौजूद लोगों ने भोला, प्रिंस, रामजाने को बचा लिया। छुट्टन, भानु और सनी डूब गए।उन्हें बचाने के प्रयास किए गए। कुछ ही देर में तीनों किशोर आंखों के सामने से गायब हो गए, गहरे पानी में बच्चों के डूबने के बाद गोताखोरों की टीम लगाई गई। वे कापफी देर तक यमुना में किशोरों की तलाश में जुटे रहे, इसमें से दो किशोरों के शव मिल गए हैं, एक किशोर की तलाश की जा रही है।