मुंबईलीक्स….. एक्टर, डायरेक्टर, कॉमेडियन 66 साल के सतीश कौशिक का निधन, अगले महीने था जन्मदिन। अनुपम खेर ने टवीट किया। जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।
मूल रूप से पंजाब के रहने वाले सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956को हुआ था, उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से पढ़ाई की, उस समय उनके दोस्त अनूपम खेर भी साथ में थे। स्क्रीन राइटर, डायरेक्टर, एक्टर के तौर में उन्होंने हिट फिल्में दी। मिस्टर इंडिया में कलेंडर, दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के उनके किरदार को हमेशा याद रखा जाएगा। सतीश कौशिक की 1985 में शशि कौशिक से शादी हुई, उनके दो बच्चे हैं।