आगरालीक्स …आगरा के सरकारी स्कूल के सात शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए हैं, इन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे। इन शिक्षकों को 29 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिया गया था। सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों का डाटा दर्ज नहीं मिला। मंगलवार को शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया।
अगस्त 2016 में 16448 नियुक्तियां हुई थी। इन शिक्षकों को 29 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिए गए। पिछले दिनों सातों के प्रमाण पत्र परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि जांचे गए। सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों का डाटा दर्ज नहीं मिला। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन में डाटा नहीं मिलने पर सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करा दी है। आहरित वेतन की वसूली की जाएगी।
ये शिक्षक किए गए बर्खास्त
वेद प्रकाश शर्मा पुत्र विनायक प्रकाश शर्मा। तैनाती-प्रावि लालपुरा, ब्लॉक पिनाहट। निवासी-69 मुरली विहार, देवरैठा नं. एक, शाहगंज। आरोप-टीईटी की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।’ प्रीति सिकरवार पुत्री राज बहादुर सिंह सिकरवार। तैनाती-प्रावि मंडा की गढ़ी, ब्लॉक शमसाबाद। निवासी-41 बालाजी नगर, रामबाग। आरोप-बीकॉम 2011 की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।
तन्वी गुप्ता पुत्री प्रदीप कुमार गुप्ता। तैनाती-प्रावि नगला धीर, ब्लॉक शमसाबाद। निवासी-1/83 पीपल मंडी, रावतपाड़ा। आरोप-बीएससी 2009 की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।
अंजू गुप्ता पुत्री ओम प्रकाश गुप्ता। तैनाती-प्रावि गढ़ी थाना, ब्लॉक शमसाबाद।
निवासी- 31/177, सी 3, प्रेमनगर, शमसाबाद। आरोप-टीईटी की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।’ विकास सिंह पुत्र महेंद्र सिंह। तैनाती-प्रावि बडा गांव, ब्लॉक जैतपुर कलां। निवासी-दूरा, फतेहपुरसीकरी। आरोप-टीईटी की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।
पूजा सिंह पुत्री देशराज सिंह। तैनाती-प्रावि मिडकौली, ब्लॉक बाह। निवासी-ट्रांस यमुना कॉलोनी, एत्माद्दौला।आरोप-टीईटी की फर्जी मार्क्सशीट लगाई।