आगरालीक्स.. (Agra News 7th August)आगरा में अब सात साल की बेटी की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, भोपाल से आए युवक में भी कोरोना की पुष्टि, सतर्कता की जरूरत।
आगरा में कोरोना के केस कम हो गए थे, अब ये दोबारा बढने लगे हैं। बरौली अहीर क्षेत्र की सात साल की बालिका की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बालिका के परिवार में एक महिला कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।
भोपाल से लौटे युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव
आगरा के फतेहाबाद में भोपाल से एक युवक आया था, उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया गया है, जिससे जांच कराई जा सके।
कोरोना के 9 सक्रिय केस
कोरोना के नए केस लगातार बढ रहे हैं, आगरा में शुक्रवार को कोरोना के दो नए केस आए हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस बढकर नौ हो गए हैं। जबकि एक भी नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।
