आगरालीक्स ….आगरा में 70 वें स्वतन्त्रता दिवस पर जश्न मनाया गया, युवाओं का टोली सडकों हाथ में तिरंगा थामे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सुबह से शाम तक घूमते रहे। रात होते ही रंग बिरंगी रोशनी से शहर नहा गया और आजादी का जश्न मनाया।
मण्डलायुक्त श्री चन्द्रकान्त ने आगरा कमिश्नरी में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए, जिस पर सभी लोग नाज करते हंै। अपनी राष्ट्रभाषा को ही देख लीजिए, जिसकी महत्ता कितनी अधिक है। मण्डलायुक्त ने कहा कि उस दौरान देश की आजादी के लिए स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों ने जो प्रयास और बलिदान किये, उन सभी को हमें शत-शत नमन करना चाहिए।
डीएम पंकज कुमार ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि आजादी लंबी लड़ाई के बाद मिली और इसे संभाले रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बनाये रखने के लिए हम सभी को प्रण करना होगा कि इस पुंंय कार्य की शुरुआत अपने घर-परिवार से करें। हमें अपने परिवार में अनुशासन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा, इसके बाद पड़ोस और मोहल्ले में अनुशासन का माहौल बनाए रखने के लिए योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को मजबूत बनाए रखने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। ध्वजारोहण के बाद मंंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा कमिश्नरी प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस लाइन में भी ध्वजारोहण किया गया। सरकारी ऑफिसों, स्कूल व कालेजों में झंंडारोहण किया गया। सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया गया। रन फार फ्रीडम के दौरान बच्चे सड़क के दोनों ओर लाइन से चले और उनके आगे और पीछे यातायात पुलिस तथा पीछे पुलिस के वाहन थे। बाद में बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
Leave a comment