
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी में शहर नहा गया, पटाखे और पटाखे-फुलझड़ी चलाई गई। राधाविहार कालोनी, कमला नगर में दिवाली जैसा माहौल था। मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुशील घुले बोले, दिवाली की तरह घरों की सजावट, आतिशबाजी काबिले तारीफ है। स्वतंत्रता सेनानी सरोज गौरिहार, विजयशंकर चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। यहीं की निवासी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की तीज क्वीन विजेता सोनल भाटिया भी सम्मानित हुईं। विशिष्ट अतिथि टीएन अग्रवाल, मुकेश जैन, सुनील विकल, अशोक गोयल, डा. हरेंद्र यादव, सुभाष अरोड़ा रहे।
कार्यक्रम हुए आयोजित
मुस्करा कर दर्द भुलाकर रिश्तों को बांधती दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी। सुनाकर निमिषा जौहरी ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों पर प्रहार किया। सारा जैन ने खून जमाती ठंड में भी सीना ताने खड़े हुए कविता के जरिए सैनिकों को नमन किया। अवनी, श्रेया जैन ने भी राष्ट्रभक्ति पर कविताएं सुनाईं। मेरा देश है रंगीला पर शानदार नृत्य किया। समापन पर शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाई। आजादी के लिए भले ही खून न बहा सके, लेकिन रक्तदान कर किसी की जिंदगी तो बचा ही सकते हैं। इसी सोच के साथ विजन आगरा ने राधाविहार कालोनी, कमला नगर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 40 महादानियों ने रक्तदान किया।
Leave a comment