आगरालीक्स..(News 21st October). आगरा में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, कान्वेंट स्कूल के सातवीं के छात्र की मौत, डेंगू के 18 नए केस मिले।
आगरा में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुावार को सेंट थामस स्कूल, शास्त्रीपुरम के सातवीं के छात्र सिकंदरा निवासी आर्यन यादव की मौत हो गई। आर्यन का बुखार आने के बाद इलाज चल रहा था। स्कूल के प्रधानाचार्य पफादर राय डाल्फस ने आर्यन के निधन की सूचना साझा करते हुए शोक व्यक्त किया है।

डेंगू के 18 नए केस
आगरा में डेंगू के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। एसएन के डेंगू वार्ड में 23 मरीज भर्ती हैं और बुधवार को 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन 18 मरीजों में से 11 मरीज आगरा के हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल हैं।
बुखार आने पर बिगड़ रही तबीयत
मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं, डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है। बुखार आने के तीसरे से चौथे दिन प्लेटलेटस काउंट कम हो रहे हैं और शरीर में दर्द हो रहा है। इसके साथ ही उल्टी हो रही है, इन मरीजों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। एसएन, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल फुल हो गए हैं अस्पतालों में बेड नहीं हैं।