Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 8 oxygen tanks arrived in Agra by train..see video#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

8 oxygen tanks arrived in Agra by train..see video#agranews

294

आगरालीक्स…(19 May 2021 Agra)आगरा में ट्रेन से पहुंचे आक्सीजन के 8 टैंक. फिर हालात न बिगड़ें इसके लिए किए जा रहे पूरे प्रयास.

आगरा में बुधवार को (एलएमओ) आक्सीजन के 8 टैंक प्राप्त हुए हैं. ये टैंक टाटा नगर जमशेदपुर से ट्रेन द्वारा आगरा के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पहुंचाए गए हैं. इसी क्रम में आज एक ट्रेन 8 कंटेनरों के साथ समय 15:40 बजे यमुना ब्रिज, आगरा पहुंची। आगरा पहुंची इस पहली ट्रेन से 64 एम टी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को शहर और आसपास के क्षेत्र के कोविड रोगियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पहुंचाया गया है। इस अवसर पर आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ कैरेज एवं वैगन वी जे सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आकांशु गोविल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस के श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक/ राजकीय रेलवे पुलिस श्री मोहम्मद मुश्ताक सहित विभिन्न स्थानीय रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों ने त्वरित एवं सुरक्षित डीकैंटिंग सुनिश्चित की । सहायक आयुक्त/ ड्रग्स ए के जैन एवं ए डी एम सिटी आगरा पी के अवस्थी ने अनलोड की हुई ऑक्सीजन सिविल प्रशासन की ओर से प्राप्त की। आगरा में आक्सीजन की फिर से कोई किल्लत न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में आगरा में आक्सीजन के लिए लोगों को काफी किल्लत का सामना करना पड़ा है. अपने मरीज की जान बचाने के लिए उन्हें खुद आक्सीजन लेने के लिए गैस प्लांट पर दौड़ना पड़ा है. इन परेशानियों को ही दूर करने के लिए आगरा में आक्सीजन का पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है. बुधवार को आगरा स्टेशन पर ट्रेन द्वारा आक्सीजन के 8 टैंक पहुंचे हैं.

तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में मेडिकल लिक्विड आक्सीजन का पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है जिससे कि समय रहते तीसरी लहर से निपटने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो. डीएम का कहना है कि तीसरी लहर नमें कोई आक्सीजन का संकट आगरा में नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में एलएमओ की आपूर्ति के सापेक्ष भंडारण नहीं होने से आकसीजन का संकट गहराया था लेकिन अब ऐसे हालात नहीं होंगे. बता दें कि आगरा प्रशासन ने ऐसे हालातों से निपटने के लिए पहले ही 1.70 लाख एमएलओ भंडार करने की क्षमता वाले 8 प्लांट का अधिग्रहण किया हुआ है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!