आगरालीक्स ….आगरा में नकली घी बनाने वाले फैक्ट्री पकडी गई है, इसमें एक दो नहीं 825 क्विंटल तैयार नकली घी सीज किया गया है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने फाउंड्रीनगर के गोकुल नगर स्थित श्री बिहारी जी फूड इंडस्ट्रीज के यहां छापा मारा। यहां घी तैयार किया जा रहा था। अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार के मुताबिक फैक्ट्री में वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री के संचालक लंगड़े की चौकी निवासी अनिल अग्रवाल हैं।
टीम ने मौके से बरामद चार क्विंटल वनस्पति, तीन हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एक कुंटल 525 किलोग्राम तैयार नकली घी को सीज किया। इसके अलावा घी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एसेंस के सैंपल लिए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव, स्वशंख, विवेक मौर्य शामिल रहे।
घी का बड़ा कारोबार
जिले में अखाद्य तेल और घी का बड़ा कारोबार चल रहा है। एफएसडीए के अभियान में लगातार मामले पकड़े जा रहे हैं। चार अक्तूबर को जीवनी मंडी धर्मकांटा के सामने स्थित कृष्णा ऑयल ट्रेडर्स के यहां आठ टन कलर्ड ऑयल (अखाद्य तेल) पकड़ा गया था। फर्म को सीज कर दिया और तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके अलावा अन्य कई फर्मों पर कार्रवाई की गई।
Leave a comment