आगरालीक्स…आगरा में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी आगरा कॉलेज के छात्र को पकडने के साथ पुलिस ने गरीब सेना के लव पंडित सहित तीन और को जेल भेजा है। इन्होंने बच्ची की हत्या के बाद शनिवार को हरीपर्वत पर जाम लगाया था। इस मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस ने लव पंडित सहित तीन पर सरकारी कार्य में बाधा, लोक व्यवस्था भंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आगरा कॉलेज के लॉ के छात्र ने रेप के बाद की हत्या
शनिवार सुबह आगरा कॉलेज ग्राउंड में टहलने गए लोग बच्ची का शव देख कर सहम गए, पुलिस के आने के बाद आठ साल की बच्ची की शिनाख्त हुई। ये सभी सेंट जोंस चौराहे के पास फुटपाथ पर रहते हैं। शुक्रवार की रात को आठ साल की बच्ची दादी के साथ सो रही थी। सुबह आंख खुली तो वहां बच्ची नहीं थी।
सीसीटीवी से पुलिस ने पकडा छात्र
पुलिस ने आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी पफुटेज खंगाले, रात एक बजकर 20 मिनट पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसने दादी के साथ पफुटपाथ पर सो रही बच्ची को गोद में उठाया और पैदल वैश्य बोर्डिग हाउस की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराई गई।
हत्या के बाद मोबाइल लेने आया छात्र
सीसीटीवी फुटेज से रेप के बाद हत्या करने वाले आगरा कॉलेज के लॉ के छात्र तक पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने छात्र को पकड लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रात एक बजे के बाद अपने दोस्तों के साथ सेंट जोंस कॉलेज के पास ही अपने घर जा रहा था। पफुटपाथ पर सो रही बच्ची को गोद में उठाया और वैश्य बोर्डिंग हाउस से होते हुए उसे आगरा कॉलेज ग्राउंड में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया, इस पर वह चीखने लगी, उसने पिता से गंदा काम करने की शिकायत करने की बात कही, इस पर छात्र ने गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से चला गया। छात्र का मोबाइल वहीं रह गया था, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई तो वह दोबारा वहां गया और अपना मोबाइल ले आया। इसके बाद वह उसी जगह पर घूमता रहा।
फाइल फोटो