Friday , 5 June 2026
Home आगरा 80 thousand people saw ‘Suryavanshi’ in Agra in 3 days…know how much business happened in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेसमनोरंजन

80 thousand people saw ‘Suryavanshi’ in Agra in 3 days…know how much business happened in Agra…#agranews

192

आगरालीक्स…(8 November 2021 Agra News) आगरा में 3 दिन में 80 हजार लोगों ने देख डाली ‘सूर्यवंशी’. मल्टीप्लैक्स और सिंगल स्क्रीन पूरी तरह रहे हाउसफुल…जानिए कितना हुआ इस मूवी से आगरा में बिजनेस

कोविड के बाद के बाद पहला मौका जब शो हुए हाउसफुल
कोविड के दौर के बाद ये पहला ऐसा मौका है जब​ सिनेमाघर और मल्टीप्लैक्स हाउसफुल हुए हैं. डेढ़ साल से सिनेमाघरों व मल्टीप्लैक्स के लिए अक्षय कुमार की सूर्यवंशी दिवाली गिफ्ट बनकर आई है. आगरा में दर्शकों को ये मूवी भी बहुत अच्छी लगी है. यही कारण है कि शुक्रवार से रविवार तक के सारे शो चाहे सिंगल स्क्रीन के हों या फिर मल्टीप्लैक्स के, सभी के सभी हाउसफुल रहे. लोगों ने एडवांस बुकिंग पहले से ही कर ली जिसके कारण उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. आगरा में विमल सिनेप्लैक्स के मैनेजर प्रभजीत सिंह का कहना है कि दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस देखने को मिला है. आगरा के लोग वैसे भी फिल्मी हैं. ऐसे में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रनवीर सिंह स्टारर सूयवंशी उन्हें बहुत अधिक पसंद आई है. कोविड के बाद पहली बार किसी मूवी पर हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा है. आने वाले दिनों में भी कई अच्छी मूवीज रिलीज हो रही हैं, इससे लोगों का रुझान एक बार फिर से पर्दे की और लौटेगा.

इधर आगरा के सिनेमा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गर्ग का कहना है कि लोगों को सूर्यवंशी काफी हद तक अच्छी लगी है. दिवाली का टाइम और अच्छी मूवी के कारण ही लोगों का इतना जबर्दस्त रिस्पांस रहा है. निश्चित ही इससे सिनेमाघर मालिकों को काफी राहत मिली होगी. उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर आगरा से सूर्यवंशी का करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये का बिजनेस हुआ है. इसमें मल्टीप्लैक्स का जहां 72 लाख रुपये है तो वहीं सिंगल स्क्रीन का 32 लाख रुपये का बिजनेस हुआ है. उन्होंने बताया कि दर्शकों में इस मूवी का क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगरा में ही तीन दिन के अंदर करीब 80 हजार दर्शकों ने इस मूवी को देख लिया है.

Show timing in Vimal Cineplax

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!