आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीज को शिफ्ट करते समय आक्सीजन खत्म होने से मौत होने पर परिजनों का हंगामा, गंभीर आरोप आरोप लगाए हैं। थाना हरीपर्वत में परिजनों ने तहरीर दी है।
आगरा के मधु नगर निवासी 80 साल के पुलिस विभाग से रिटायर हुए रामभजन शर्मा को एमजी रोड स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया, जांच में कोरोना पॉजिटिव आया। अस्पताल में 16 अगस्त से इलाज चल रहा था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन सांस लेने में परेशानी हो रही थी, परिजनों का आरोप है कि तबीयत में सुधार ना होने पर दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने के लिए कह दिया, शुक्रवार शाम को उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के लिए नीचे आए, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, आक्सीजन सिलिंडर लगा हुआ था लेकिन आक्सीजन नहीं थी। स्टाफ दूसरा सिलिंडर लेकर आया, उसमें भी आक्सीजन नहीं थी, आरोप है कि पांच सिलिंडर लगाए गए लेकिन एक में भी आक्सीजन नहीं थी। परिजनों के हंगामा करने पर उन्हें आईसीयू में ले गए, कुछ देर बाद मौत होने की जानकारी दे दी।
11 लाख रुपये इलाज में खर्च
परिजनों का आरोप है कि इलाज में 11 लाख रुपये खर्च हो गए, आक्सीजन ना मिलने से मौत हुई है, आक्रोशित परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस पहुंच गई, परिजनों ने हॉस्पिटल संचालक पर आक्सीजन ना दे पाने से मरीज की मौत के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।