आगरालीक्स …सपा के संरक्षक पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया टवीट। जानें पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के बारे में।
82 साल के सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इलाज चल रहा था, वे आईसीयू में भर्ती थे और कई दिनों से लाइव सेविंग दवाओं पर थे। सोमवार सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टवीट किया, समाजवादी पार्टी के टिवटर हैंडल से सुबह 9.41 बजे टवीट किया गया।
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव
सैफई में जन्में, पालिटिकल साइंस की डिग्री ली
22 नवंबर 1939 को सैफई में सुघड़ सिंह यादव और मूर्ति देवी के घर मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ। उन्होंने इटावा और शिकोहाबाद के कॉलेज से बीए और एमए पालिटिकल साइंस की डिग्री ली, इसके बाद अध्यापन कार्य भी किया।
1989 में पहली बार बने यूपी के मुख्यमंत्री
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने राममनोहर लोहिया की लीडयरशिप में राजनीति में कदम रखा और 1967 में पहली बार विधायक चुने गए, इसके बाद आठ बार वे विधायक बने। 1975 में इंदिरा गांधी की सरकार में लगी इमरजेंसी में वे 19 महीने तक जेल में भी रहे। मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार जनता दल सोशलिस्ट से यूपी के मुख्यमंत्री बने, कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से 1991 में सरकार चली गई, 1991 में मिड टर्म चुनाव हुए और भाजपा की सरकार बनी।
1992 में सपा पार्टी बनाई
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी बनाई। 1993 में बहुजन समाजपार्टी के साथ मिलकर सपा ने चुनाव लड़ा और मुलायम सिंह यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वहीं, 2002 में तीसरी बार मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने।