आगरालीक्स …आगरा में 83 घंटे का कर्फ्यू शुरू हो गया है, शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक है।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए आगरा सहित यूपी में 83 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से कर्फ्यू शुरू हो गया है।
मंगलवार सुबह सात बजे तक बाहर निकलने पर रोक
83 घंटे के कर्फ्यू में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे से घर से बाहर निकलने पर रोक है। बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल स्टोर खुलेंगे। औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले लोग आ जा सकेंगे।
बाजार रहेंगे बंद
83 घंटे के कर्फ्यू में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, शनिवार, रविवार और सोमवार को बाजार नहीं खुलेंगे। मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू है, मंगलवार को बाजार खुल जाएंगे।