आगरालीक्स…(26 December 2021 Agra News) आगरा के 83 देसी श्वानों को आखिरकार मिला सुरक्षित घर…जुलाई में हुई बारिश में डूब गया था इनका आशियाना. अब मदद को बढ़े कई हाथ
- कैस्पर्स होम ने स्ट्रीट डॉग्स का आशियाना बसाने में मददगार सुमित को किया सम्मानित, देशी श्वानों के लिए लगाया अडोप्शन कैम्प
- सेलीब्रेसन ऑफ राइस कार्यक्रम में लिया विभिन्न संगठनों ने भाग, देसी श्वानों को पालने के लिए प्रोत्साहित
कान्हा उपवन गौशाला के नजदीक जुलाई माह में बारिश के कारण छिन गए आशियाने के बाद आखिरकार 83 देसी श्वानों का सुरक्षित घर मिल गया। कैस्पर्स होम द्वारा श्वानों को पुराने आवास मौजा पोहिया पर शिफ्ट कर दिया गया। जहां रविवार को आवास के पुर्नस्थापना पर विभिन्न संस्थाओं के साथ कैसे कहूं कि थक गईं हूं मैं, न जाने किस-किस का हौंसला हूं मैं…, थीम पर सेलीब्रेशन ऑफ राइज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कैस्पर्स होम द्वारा देसी श्वानों के आवासों को पुर्नस्थापना में मदद करने वाले स्थानीय युवक सुमित यादव को उपहार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चेयरपर्सन विनीता अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि देशी श्वानों की मदद के लिए कम ही लोग आगे आते हैं। कहा कि लोग विदेशी ब्रीड के डॉग पालने का शौक तो रखते हैं, लेकिन उनके बूढे या बीमार होने पर सड़कों पर छोड़ देते हैं। प्रतिकूल मौसम में विदेशी ब्रीड को पालना व देसी श्वानों को नजरअंदाज करना देसी और विदेशी ब्रीड दोनों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा श्वानों के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस अवसर कैस्पर्स होम के सदस्यों में अंजली बालियान, रूबी, नितिन देवनानी, दीपिका वर्मा, शुचित, पियूष, मोना मखीजा, अमन, डॉ. स्वतंत्र धाकरे, दिलीप, मुकुल, विनय, विवेक, लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा यशकीर्ति की प्रतिमा राना, नीलू अग्रवाल, सोनिया लाम्बा, स्विटी चौहान, शिरोज से अजय तोमर, राम भरत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।