85 year old Governor LalJi Tandon Passes away
आगरालीक्स.. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का निधन हो गया, 85 साल के राज्यपाल लाल जी टंडन का लखनऊ के मेदांता में इलाज चल रहा था।
भाजपा नेता और वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का जन्म लखनऊ में हुआ, उनकी तबीयत बिगडने पर मेदांता हॉस्पिटल,लखनऊ में भर्ती किया गया। उनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। राज्यपाल लालजी टंडन की पत्नी क्रष्णा टंडन का निधन भी इसी साल हुआ है, राज्यपाल लालजी टंडन के आशुतोष टंडन सहित तीन बेटे हैं।