मुंबईलीक्स …अभिनेता धमेंद्र वेंटीलेटर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं। उनके निधन की झूठी खबर फैलाने पर हेमामालिनी ने एक्स पर कहा यह बहुत ही गैर जिम्मेदार हरकत है। ( 89 year old veteran Actor Dharmendra responding to treatment & recovering post by Hema Malini on X)
अभिनेता धमेंद्र को सांस लेने में परेशानी होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, वे वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। मंगलवार सुबह 89 साल के अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरें आने लगी।
सांसद हेमामालिनी ने एक्स पर की पोस्ट
इन खबरों के बाद उनकी पत्नी और मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने एक्स पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है, ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है। यह बहुत अपमाजनक और गैर जिम्मेदार हरकत है, क्रपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।