आगरालीक्स ..आगरा के कान्वेंट स्कूलों में फीस बढाने का निर्णय लिया गया है, स्कूल संचालकों ने बैठक कर 9. 2 फीसद फीस बढाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जनवरी में अप्सा के सदस्य सभी कान्वेंट स्कूलों में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्री बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कान्वेंट स्कूलों में फीस बढाने को लेकर तमाम तरह के नियम बनाए गए हैं, इसी बीच आगरा के कान्वेंट स्कूलों की संस्था अप्सा ने अपने स्कूलों की फीस बढाने पर अहम निर्णय लिया है, अप्सा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के अनुसार नए सत्र में कान्वेंट स्कूलों में 9 .2 फीसद फीस बढाई जाएगी, यह सभी स्कूलों में एक समान होगी।
एक साथ होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
10 और 12 वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, इस बार अप्सा ने सभी स्कूलों में एक साथ प्री बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, यह परीक्षा सभी स्कूलों में एक साथ कराई जाएगी। इसके लिए पेपर के अलग अलग सेट तैयार किए जाएंगे, यह एक तरह से सीबीएसई और आइसीएसई की बोर्ड परीक्षा का रिहर्सल होगा।