आगरालीक्स… आगरा से चुनाव जीतने के बाद विधानसभा पहुंचे सदस्यों को बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शपथ दिलाई, इस दौरान कई गडबडी भी हुई, कोई अपना नाम लेना भूल गया तो किसी का उच्चारण गलत था। ऐसे में उन्हें दोबारा शपथ लेनी पडी। इसमें से 13 सदस्यों ने संस्क्रत भाषा में शपथ ली।
17 वीं विधानसभा के 314 निर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की, विधानसभा में कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोटेम स्पीकर फतेह बहादुर सिंह के पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ 11 बजे पहुंचे। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। आगरा के बाह से भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह, टूंडला से विधायक व कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, एत्मादपुर से विधायक राम प्रताप चौहान, आगरा उत्तर से जगन प्रसाद गर्ग, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा छावनी से डॉ जीएस धर्मेश, आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर, फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान सिंह, खेरागढ से महेश गोयल, फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा सहित मथुरा और अलीगढ के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।
सेल्फी और सोशल साइट पर फोटो अपलोड करने का क्रेज
नवनिर्वाचित विधायकों में सेल्फी लेने और सोशल साइट पर फोटो अपलोड की होड लगी रही, इस बार विधानसभा में सबसे ज्यादा भाजपा के विधायक हैं तो अधिकांश सदस्या तिलक लगाए हुए थे।
Leave a comment