आगरालीक्स… आगरा में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद कंटेनर में घुसी, नौ की मौत।
आगरा में गुरुवार सुबह 5. 30 बजे शाहदरा चुंगी की तरफ से रामबाग के लिए स्कॉर्पियो आ रही थी, मंडी समिति के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद हाईवे पर डिवाइडर को क्रोस करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। रामबाग की तरफ से आ रहे कंटेनर ने स्कॉर्पियो को चपेट में ले लिया।
दर्दनाक हादसे में नौ की मौत
हादसे के बीच स्थानीय लोग पहुंच गए। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए कोई आगे नहीं आया। हाईवे पर टहलने गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने के बाद राहत कार्य तेज हुआ। स्कॉर्पियों के हिस्से को अलग कर घायलों को बाहर निकाला गया, अस्पताल में नौ लोगों को म्रत घोषित कर दिया गया।

यह हैं मृतक और घायल
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हैं। इनके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है, जो मोहम्मद हिफजुररहमान के नाम पंजीकृत है। मृतकों में चालक उपेंद्र पासवान, बबलू प्रजापति, गुड्डू कुमार, विकास, नागेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश, अमन और विपिन शामिल हैं, जबकि सुदीप सूरजदेव और छोटू गंभीर रूप से घायल हैं।
भीषण हादसे से सहमे लोग
हाईवे पर भीषण हादसे से लोग सहम गए, हादसे के बाद सडक पर खून ही खून पसरा हुआ था। स्कॉर्पियों में लोग फंसे हुए थे, हादसे के बाद अपने बचाव के लिए आवाज लगाने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा सका।
हादसे में म्रतकों के नाम
