आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 9 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 789 हो गई है।

सेंट्रल जेल के बाद जिला जेल के बंदी में कोरोना की पुष्टि, 13 मई को हो चुकी है मौत
सेंट्रल जेल के बाद जिला जेल के बंदी में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसे एसएन में भर्ती कराया गया था। वहां 13 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, शुक्रवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बसई जगनेर थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहन निवासी 90 साल के आरोपित को 16 मार्च को जिला जेल में दाखिल किया गया था।उसके खिलाफ 1982 में मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था।बीमार होने के चलते 16 मार्च को उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां 25 मार्च तक उसका इलाज चला।इसके बाद बैरक में भेज दिया गया।उसे 22 अप्रैल को उल्टी,दस्त और कमजोरी महसूस होने पर जेल के अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया।यहां एक मई तक भर्ती रहा।
तीन मई को एक बार फिर उल्टी दस्त की शिकायत होने पर बंदी को जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया।हालत में सुधार नहीं होने पर उसे 13 मई को एसएन मेडकिल कॉलेज भर्ती कराने भेजा गया।इसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम से पहले बंदी का कोरोना टेस्ट सैंपल लिया गया था।शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद साथ में रह रहे अन्य बंदियों को अलग कर दिया गया है।
96 हुए डिस्चार्ज
आगरा में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, आईसीएमआर की कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज करने के लिए आई नई गाइड लाइन के बाद एक रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।