Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 9 terrorists entered the Shri Krishna Janamsthan Mathura…(mock drill)
टॉप न्यूज़

9 terrorists entered the Shri Krishna Janamsthan Mathura…(mock drill)

238

आगरालीक्स…(mock drill) श्रीकृष्ण जन्मस्थान में घुसे 9 आतंकी! आतंकियों ने गोलीबारी और हैंड ग्रेनेड फेंके. जवानों ने ली पोजिशन.

हाल ही में उत्तर प्रदेश में आतंकियों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के बाद प्रदेश का सुरक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. आतंकी किसी अन्य जिलों और ऐतिहासिक व प्राचीन स्थलों को अपना निशाना न बनाएं इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद की जा रही है. मॉकड्रिल के जरिए सभी जगह सुरक्षा को परखा भी जा रहा है. कुछ इसी तरह शुक्रवार शाम को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मॉकड्रिल की गई. शुक्रवार शाम को आवासीय गेट से नौ आतंकी जन्मस्थान में घुस ए. आतंकियों की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत ही पो​जीशन लेने के बाद एक आतंकी को पकड़ लिया.

इधर बाकी के 9 आतंकियों ने पुलिस के ऊपर गोलीबारी और हैंड ग्रेनेड को फेंकना शुरू कर दिया. आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया और आतंकियों से लोहा लिया गया. लीला मंच, भागवत भवन और ईदगाह पर मौजूद आतंकियों को देखकर तत्काल एनएसजी कमांडो को कॉल किया गया. एनएसजी कमांडो ने इसके बाद आतंकियों को पकड़ने का आपरेशन शुरू किया. एनएसजी कमांडो ने काफी मशक्कत और चालाकी के साथ आपरेशन को अंजाम देकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और उन्हें अरेस्ट कर लिया.

रात 10 बजे तक जारी रही मॉ​कड्रिल
यह मॉकड्रिल शुक्रवार शाम सात बजे से शुरू हुई और रात करीब 10 बजे तक चली. मॉकड्रिल के दौरान जन्मस्थान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया और पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे. आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल की गई है. इस मॉकड्रिल में यूपी एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस भी संग रही.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!