आगरालीक्स… आगरा में तीसरी कक्षा के छात्र की उसके घर पर हत्या का खुलासा उसकी पांच साल की बहन यशिका की सूझबूझ से हो गया है। क्रिश की हत्या तीन साल पहले उनके घर में किराए पर रहे 22 वर्षीय युवक ने की थी। वह चोरी करने के लिए घर में घुसा, उसे क्रिश ने देख लिया तो आरी से उसका गला रेत दिया।
17 नवंबर को आगरा के हनुमान नगर यमुना ब्रिज निवासी अमर गौतम का छह साल का बेटा क्रश गौतम वीजीआर पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। उनके घर की पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। शुक्रवार को क्रश टीवी देख रहा था, उसे घर पर छोडकर मां अपनी पांच साल की बेटी यशिका के साथ सब्जी लेने चली गई। सब्जी लेकर वह घर लौटी तो चीखने लगी, खून से लथपथ क्रश गौतम बेड पर पडा हुआ था। पडोसी आ गए, मां अपने बेटे को गोद में लेकर हॉस्पिटल के लिए दौडी लेकिन खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी।
यशिका की सूझबूझ से कातिल तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने पडोसी सोनू, राजेंद्र और किराएदार राजू पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस ने क्रिश की मां से घर पर आने वालों के बारे में पूछताछ की, उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन कोई नहीं आया था। यह सुन रही पांच साल की यशिका बोली मम्मा रास्ते में आयुष भईया मिले थे। पुलिस ने आयुष के बारे में पूछताछ की तो बताया कि घटना वाले दिन वह सब्जी लेकर लौट रही थी, घर के पास ही आयुष मिला था, उसने नमस्ते की थी, उससे पूछा था कि यहां क्या कर रहा है तो बोला कि उनके घर के पास रहने वाले युवक सीपी से मिलने की बात कही थी और चला गया था।
आयुष ने कबूल किया जुल्म
अमर गौतम के घर में तीन साल पहले सुबोध शर्मा किराए पर रहते थे, उनका 22 साल का बेटा आयुष प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है और पिता सर्जिकल उपकरण सही करने का काम करते थे।
उसके पिता ने किसी से 10 हजार रुपये उधार लिया था, वह अपने पैसे मांग रहा था और आयुष का काम भी छूट गया है। आयुष ने पुलिस को बताया कि वह क्रिश के घर आता जाता था, वह चोरी करने के इरादे से घर में गया था, क्रिश से पूछा कि घर में कौन है तो वह बोला कोई नहीं है। वह अलमारी की चाबी देख रहा था, उसे क्रिश ने देख लिया, इस पर आयुष ने क्रिश के गले को आली के ब्लेड से दो बार रेता, उसे बेड पर लिटाकर वह घर के मुख्य द्वार से ही चला गया।