आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत बढ़ा. रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से ज्यादा. सोमवार को 41 नये केस मिले.
आगरा में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ रही है. रिकवरी रेट 92 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. हालांकि संक्रमितों का मिलना अभी भी लगातार जारी है. सोमवार को 41 कोरोना संक्रमित मिले. जिले में कुल संक्रमितों का आंकडा अब 9664 हो गया है. इसके अलावा ठीक होने वालों की संख्या 8921 हो गई है. जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है.
सोमवार सात दिसंबर तक ये रही स्थिति
टोटल एक्टिव केस 563
टोटल संक्रमित 9664
टोटल डिस्चार्ज 8921
अब तक मौतें 167
रिकवरी रेट 92.31 प्रतिशत
टोटल सैंपल 371227