Monday , 24 February 2025
Home आगरा Facebook, WhatsApp, Instagram restore after 6 hours of outrage, Know reason #agranews
आगराबिगलीक्स

Facebook, WhatsApp, Instagram restore after 6 hours of outrage, Know reason #agranews

आगरालीक्स….(Agra News 5th October). फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाटसएप छह घंटे के आउटरेज के बाद सुबह पांच बजे रीकनेक्ट हो गया। सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट डालकर दी जानकारी, जानें कारण.

दुनिया भर में भारतीय समय के अनुसार सोमवार रात 9.15 बजे फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम ठप हो गया। मैसेज जाना और आना बंद हो गया, फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर खोलने पर सर्वर एरर आने लगा, कुछ ही देर में यूजर्स परेशान हो गए।

सर्वर डाउन या कुछ और कारण, अभी स्पष्ट नहीं
फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम ये तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक का स्वामित्व है। कई घंटे बाद भी फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम के रीकनेक्ट न होने पर यूजर्स परेशान होने लगे, अमेरिका के बाजार में फेसबुक के शेयरों में गिरावट दर्ज होने लगी। इसके साथ ही कई तरह की खबरें भी आने लगी। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने से यह समस्या हुई, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम किस कारण से ठप हो गए और कई घंटे तक बंद रहे।

सीईओ ने डाली पोस्ट, कहा फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम शुरू हो गए हैं
मंगलवार सुबह 5 बजे के बाद सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट डाली, इसमें उन्होंने लिखा है कि फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अब आनलाइन शुरू हो चुेक हैं, असुविधा के लिए क्षमा करें, मुझे पता है कि आप उन लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं।

Facebook, Instagram, WhatsApp and Messenger are coming back online now. Sorry for the disruption today — I know how much you rely on our services to stay connected with the people you care about. Mark Zuckerberg, CEO

6.23 अरब यूजर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम के मंथली 6.23 अरब यूजर्स हैं। इन यूजर्स में सबसे ज्यादा फेसबुक के यूजर्स हैं। फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जब​कि व्हाटसएप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर्स हैं। छह घंटे तक भारत सहित दुनिया भर में फेसबुक, व्हाटसएप और इंस्टाग्राम के 6.23 अरब यूजर्स परेशान रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

error: Content is protected !!