फीरोजाबादलीक्स(05th October 2021 )… फीरोजाबाद में कथा वाचक की हत्या कर शव फेंका. लोगों में भारी आक्रोश.
मंगलवार सुबह शव देख फैली सनसनी
फीरोजाबाद में थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेल लाइन के किनारे युवक का शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में एक महिला ने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की।

पत्नी ने की शिनाख्त
महिला का नाम शकुंतला है। उसने बताया कि उसका पति राकेश कथावाचक थे। वह बसई मोहम्मदपुर के गांव तिवारी गढ़ी के रहने वाले थे। पिछले करीब पांच साल से छारबाग में परिजनों समेत रह रहे थे। उनके दो बच्चे पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है।
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि आरोपी शव को रेल ट्रैक पर रखना चाह रहे होंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। हत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है।