Monday , 20 April 2026
Home आगरा A VIP is coming to Agra on Sunday, 10 October… Taj Mahal and Fort will remain closed for common tourists…#agranews
आगराटूरिज़्मबिगलीक्स

A VIP is coming to Agra on Sunday, 10 October… Taj Mahal and Fort will remain closed for common tourists…#agranews

153

आगरालीक्स…(6 October 2021 Agra News) आगरा में रविवार को एक वीआईपी आ रहे हैं. वो जब तक रहेंगे ताजमहल और फोर्ट आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे. उस दिन रविवार है तो परेशानी तो होगी ही…

डेनमार्क की प्रधानमंत्री आ रही हैं
आगरा में टूरिस्ट सीजन चल रहा है. हजारों की संख्या में दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पर्यटक ताजमहल सहित आगरा के अन्य मॉन्युमेंट्स देखने के लिए हर रोज आगरा आ रहे हैं. इन टूरिस्ट्स की संख्या सबसे अधिक तब बढ़ जाती है जब शनिवार और रविवार होते हैं. क्योंकि अधिकतर टूरिस्ट्स वीकेंड पर ही आगरा आते हैं. लेकिन इस बार वीकेंड यानी रविवार को पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसका कारण है वीआईपी की एंट्री. दरअसल 10 अक्टूबर रविवार को आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन आ रही हैं. वो ताजमहल के साथ आगरा फोर्ट का भी दीदार करेंगी. उनके साथ उनके पति बो टेनबर्ग भी होंगे.

Denmark proposes making migrants work 37 hours a week to earn benefits,  World News | wionews.com
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन

कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
डेनमार्क की प्रधानमंत्री के आगरा दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा की जांच करने के लिए बुधवार को डेनमार्क की एडवांस टीम ने दोनों स्मारकों का निरीक्षण भी किया है. टीम को एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी. शाम को टीम की डीएम प्रभु एन सिंह के साथ भी बैठक हुई है.

ये होगा कार्यक्रम
दरअसल डेनमार्क की प्रधानमंत्री तीन दिन के दौरे 9 से 12 अक्टूबर के लिए भारत आ रही हैं. सबसे पहले वो डेनमार्क से सीधे आगरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी. 9 अक्टूबर की रात से उनकी यात्रा शुरू होगी. यहां उनके पहुंचने पर प्रदेश के किसी मंत्री द्वारा स्वागत किया जाएगा. इसके बाद उनके होटल पहुंचते तक के रास्ते को आम पब्लिक के लिए रोक दिया जाएगा. वो सीधे होटल अमर विलास आएंगी. 10 अक्टूबर को सुबह वह छह बजे ताजमहल का दीदार करेंगी और उसके बाद होटल पहुंच जाएंगी. लंच आदि के बाद दोपहर को उनका आगरा फोर्ट देखने का प्लान है. डेनमार्क की प्रधानमंत्री जब तक ताजमहल और आगरा फोर्ट में रहेंगी तब तक के लिए आम पर्यटकों की एंट्री इन स्मारकों में बंद रहेगी. आगरा फोर्ट का दीदार करने के बाद वो दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!